Journal: Int. J Adv. Std. & Growth Eval.
Mail: allstudy.paper@gmail.com
Contact: +91-9650866419
Impact factor (QJIF): 8.4 E-ISSN: 2583-6528
INTERNATIONAL JOURNAL OF ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION
VOL.: 5 ISSUE.: 6(June 2026)
Author(s): रमेश कुमार
Abstract:
वर्तमान युग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का युग है, जहाँ शिक्षा के क्षेत्र में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का महत्व निरंतर बढ़ता जा रहा है। शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावशाली, रोचक तथा छात्र-केंद्रित बनाने में आईसीटी की महत्वपूर्ण भूमिका है। पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों के स्थान पर अब डिजिटल माध्यमों, स्मार्ट कक्षाओं, ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों तथा मल्टीमीडिया उपकरणों का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है तथा विद्यार्थियों की सहभागिता भी बढ़ी है। माइक्रो टीचिंग शिक्षक प्रशिक्षण की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से शिक्षक अपने शिक्षण कौशलों का विकास करते हैं। जब माइक्रो टीचिंग में आईसीटी उपकरणों का समावेश किया जाता है, तब शिक्षण अधिक प्रभावी एवं परिणामदायी बन जाता है। प्रोजेक्टर, स्मार्ट बोर्ड, पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण (PPT), वीडियो, ऑडियो सामग्री, ऑनलाइन क्विज, डिजिटल नोट्स तथा वर्चुअल क्लासरूम जैसे साधन शिक्षण को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हैं। भारत सरकार द्वारा विकसित विभिन्न ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म, जैसे SWAYAM, e-PG Pathshala, DIKSHA आदि ने डिजिटल शिक्षा को नई दिशा प्रदान की है। इन प्लेटफॉर्मों के माध्यम से विद्यार्थी एवं शिक्षक गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कृत्रिम बुद्धि (Artificial Intelligence) के प्रयोग ने शिक्षा क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म दिया है। AI आधारित उपकरण शिक्षण, मूल्यांकन, अनुवाद तथा शोध कार्यों को सरल एवं प्रभावशाली बना रहे हैं। अतः वर्तमान समय में प्रत्येक शिक्षक के लिए आईसीटी आधारित शिक्षण कौशल का ज्ञान आवश्यक हो गया है। यह असाइनमेंट आईसीटी आधारित माइक्रो टीचिंग के विभिन्न आयामों, उपयोगिता तथा आधुनिक शिक्षण में इसकी भूमिका का विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत करता है।
keywords:
प्रौद्योगिकी, अधिगम, प्रशिक्षण, डिजिटल, वर्चुअल, ई-लर्निंग, कृत्रिम बुद्धि ।
Pages: 59-61 | 22 View | 1 Download
How to Cite this Article:
रमेश कुमार. उच्च शिक्षा में शोध के आधुनिक आयाम-आईसीटी आधारित माइक्रो टीचिंग. Int. J Adv. Std. & Growth Eval. 2026; 5(6):59-61,