Journal: Int. J Adv. Std. & Growth Eval.
Mail: allstudy.paper@gmail.com
Contact: +91-9650866419
Impact factor (QJIF): 8.4 E-ISSN: 2583-6528
INTERNATIONAL JOURNAL OF ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION
VOL.: 5 ISSUE.: 4(April 2026)
Author(s): डॉ. विनोद कुमार उपाध्याय एवं रतन देवी सैनी
Abstract:
आत्मविश्वास (Self-confidencce) वस्तुतः एक मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्ति है। आत्मविश्वास से ही विचारों की स्वाधीनता प्राप्त होती है और इसके कारण ही महान कार्यों के सम्पादन में सरलता और सफलता मिलती है। इसी के द्वारा आत्मरक्षा होती है। जो व्यक्ति आत्मविश्वास से ओत-प्रोत है, उसे अपने भविष्य के प्रति किसी प्रकार की चिन्ता नहीं रहती। उसे कोई चिन्ता नहीं सताती। दूसरे व्यक्ति जिन सन्देहों और शंकाओं से दबे रहते हैं, वह उनसे सदैव मुक्त रहता है। यह प्राणी की आन्तरिक भावना है। इसके बिना जीवन में सफल होना अनिश्चित है। प्रस्तुत शोध कार्य के उद्देश्य विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम (बी.एड., बी.एस.टी.सी., नर्सिंग एवं अभियांत्रिक) में अध्ययनरत छात्रावासी एवं गैर छात्रावासी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास का तुलनात्मक अध्ययन करना। प्रस्तुत शोध कार्य में विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत 480 विद्यार्थियों को यादृच्छिक विधि से चयन किया गया तथा शोध विधि के अन्तर्गत सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। दत्तों के विश्लेषण हेतु शून्य परिकल्पनाओं का निर्माण कर टी-परीक्षण सांख्यिकी का प्रयोग किया गया है। शोध के निष्कर्ष में पाया कि बी.एड. में अध्ययनरत छात्रावासी एवं गैर छात्रावासी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में सार्थक अन्तर पाया गया।
keywords:
विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम, छात्रावासी, गैर छात्रावासी, विद्यार्थी, आत्मविश्वास।
Pages: 73-75 | 6 View | 1 Download
How to Cite this Article:
डॉ. विनोद कुमार उपाध्याय एवं रतन देवी सैनी. विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रावासी व गैर छात्रावासी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास का तुलनात्मक अध्ययन. Int. J Adv. Std. & Growth Eval. 2026; 5(4):73-75,