Journal: Int. J Adv. Std. & Growth Eval.
Mail: allstudy.paper@gmail.com
Contact: +91-9650866419
Impact factor (QJIF): 8.4 E-ISSN: 2583-6528
INTERNATIONAL JOURNAL OF ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION
VOL.: 4 ISSUE.: 9(September 2025)
Author(s): डॉ. अमर कुमार
Abstract:
यह शोध पत्र ग्रामीण और शहरी पर्यटन अनुभवों का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन के लिए डेटा संग्रह प्रत्यक्ष साक्षात्कार और सर्वेक्षण विधियों के माध्यम से किया गया। 100 ग्रामीण और 100 शहरी पर्यटकों से उनके अनुभवों और मानसिक प्रभावों से संबंधित जानकारी जुटाई गई। प्रश्नावली में शांति, संतोष, मनोरंजन, और तनाव जैसे पहलुओं पर आधारित प्रश्न शामिल थे। डेटा का विश्लेषण SPSS सॉफ्टवेयर का उपयोग करके किया गया, जिसमें मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों दृष्टिकोणों का उपयोग हुआ। ग्रामीण पर्यटन ने 85% पर्यटकों के लिए मानसिक सुकून प्रदान किया और 70% ने स्थानीय संस्कृति का आनंद लिया। शहरी पर्यटन में 90% पर्यटकों ने सुविधाजनक अनुभव और 75% ने मनोरंजन का आनंद लिया, हालांकि कुछ ने इसे मानसिक रूप से थकाऊ भी पाया। निष्कर्ष में यह पाया गया कि पर्यटक एक संतुलित अनुभव को प्राथमिकता देते हैं, जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की विशेषताएं शामिल हों। सिफारिशों में ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विकास, शहरी पर्यटन में तनाव कम करने के उपाय, और श्ग्रामीण-शहरी मिश्रित टूर पैकेजश् की योजना शामिल है। यह शोध पर्यटन के मानसिक और भावनात्मक प्रभावों को समझने में सहायक है।
keywords:
Pages: 25-30 | 2 View | 0 Download
How to Cite this Article:
डॉ. अमर कुमार. ग्रामीण एवं शहरी पर्यटकों के अनुभवों का एक मनोवैज्ञानिक विश्लेषण. Int. J Adv. Std. & Growth Eval. 2025; 4(9):25-30,