Journal: Int. J Adv. Std. & Growth Eval.
Mail: allstudy.paper@gmail.com
Contact: +91-9650866419
Impact factor (QJIF): 8.4 E-ISSN: 2583-6528
INTERNATIONAL JOURNAL OF ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION
VOL.: 4 ISSUE.: 9(September 2025)
Author(s): डॉ. शालिनी त्यागी एवं ओम कुमार
Abstract:
महिला शिक्षा के प्रति भारत के १५वें प्रधनामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बालिकाओं को शिक्षित करने तथा उनकी रक्षा करने पर बल दिया है। जब भविष्य में भारत एक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भारत सरकार का एक सार्वजनिक अभियान है। जिसे २२ जनवरी २०१५ को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था। जिसका उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और लड़कियों के लिए कल्याणकारी सेवाओं की उपलब्धता में सुधार करना है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के द्वारा बेटियों के गिरते अनुपात, शिक्षा के स्तर, सामाजिक समानता लाने, जीवन की महत्ता को समझने, शिक्षित करने आदि को मुख्य रूप से प्रमुख बिंदु के रूप में जाना जाता है । तथा इस समाज में संकीर्ण सोच को समाप्त करने का एक महत्वपूर्ण साधन माना गया जाता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, भारत में बालिकाओं को बचाने के लिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ बालिकाओं के खिलाफ अपराध, विशेष रूप से कन्या भ्रूण हत्या और लैंगिक असमानता को रोकने के लिए, एक जागरूकता अभियान है। शोध का उद्देश्य-उच्च प्राथमिक स्तर पर अध्ययनरत ग्रामीण छात्राओं को अभिरूचि पर 'बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं' कार्यक्रम के प्रभाव तथा कार्यक्रम के प्रति छात्राओं एवं अध्यापकों के दृष्टिकोण का अध्ययन करना। शोधकर्ता ने निष्कर्ष में यह पाया कि योजना का बेटियों की अभिरुचियों पर सार्थक एवं सकारात्मक प्रभाव है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के प्रति छात्राओं एवं अध्यापकों का सार्थक एवं सकारात्मक दृष्टिकोण है।
keywords:
Pages: 57-60 | 2 View | 0 Download
How to Cite this Article:
डॉ. शालिनी त्यागी एवं ओम कुमार. उच्च प्राथमिक स्तर पर अध्ययनरत ग्रामीण छात्राओ की अभिरूचि पर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम का प्रभावात्मक अध्ययन. Int. J Adv. Std. & Growth Eval. 2025; 4(9):57-60,