Journal: Int. J Adv. Std. & Growth Eval.

Mail: allstudy.paper@gmail.com

Contact: +91-9650866419

INTERNATIONAL JOURNAL OF
ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION

Impact factor (QJIF): 8.4  E-ISSN: 2583-6528


Multidisciplinary
Refereed Journal
Peer Reviewed Journal

INTERNATIONAL JOURNAL OF ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION


VOL.: 4 ISSUE.: 7(July 2025)

शिक्षक प्रशिक्षुओं में समय प्रबंध योग्यता का अध्ययन


Author(s): डॉ. शिवेन्द्र सिंह चन्देल


Abstract:

“समय एक ऐसा संसाधन है जो किसी के लिए नहीं रूक सकता।”

वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा, प्रौद्योगिकी और तीब्र परिवर्तन का युग है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के लिए समय प्रबंध एक अलग आवश्यक योग्यता बन गई है विद्यार्थियों से लेकर शिक्षकों गृहणियों से लेकर कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों तक सभी के लिए यह आवश्यक हो गया है कि वे अपने समय का सुनियोजित और प्रभावी उपयोग करें आज तेज रफ्तार जीवनशैली बहुकार्य प्रणाली और डिजिटल माध्यमों के व्यस्तता के कारण समय का दुरूपयोग आम होता जा रहा है जिससे तनाव कार्यभार और लक्ष्य प्राप्ति में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। प्रस्तुत शोधपत्र भावी शिक्षकों में समय प्रबंधन दक्षता की माप करता है तथा बी0एड0 शिक्षक व शिक्षिका प्रशिक्षुओं में समय प्रबंधन योग्यता की तुलना करता है। अध्ययन के परिणामों से पता चलता है कि 67 प्रतिशत शिक्षक प्रशिक्षु अच्छी समय प्रबधंन योग्यता रखते हैं जबकि 33 प्रतिशत ही उत्कृष्टसमय प्रबंधन योग्यता रखते हैं। इसके साथ ही जब शिक्षक व शिक्षिका प्रशिक्षुओं की समय प्रबंधन योग्यता की तुलना की गयी तो दोनों में कोई सार्थक अन्तर नहीं पाया गया। अतः शिक्षक व शिक्षिका प्रशिक्षुओं की समय प्रबंधन योग्यता में कोई अन्तर न करते हुए सभी में उत्कृष्ट समय प्रबंधन योग्यता विकसित करने का प्रयास करना चाहिए।

keywords:

Pages: 17-21     |    2 View     |    0 Download

How to Cite this Article:

डॉ. शिवेन्द्र सिंह चन्देल. शिक्षक प्रशिक्षुओं में समय प्रबंध योग्यता का अध्ययन. Int. J Adv. Std. & Growth Eval. 2025; 4(7):17-21,