Journal: Int. J Adv. Std. & Growth Eval.
Mail: allstudy.paper@gmail.com
Contact: +91-9650866419
Impact factor (QJIF): 8.4 E-ISSN: 2583-6528
INTERNATIONAL JOURNAL OF ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION
VOL.: 5 ISSUE.: 3(March 2026)
Author(s): डॉ. रश्मि सोनी
Abstract:
बिलासपुर जिले में राष्ट्रीय चेतना का उदय और विकास एक दीर्घकालीन प्रक्रिया रही है, जो सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तनों के परिणामस्वरूप विकसित हुई। यह केवल स्वतंत्रता संग्राम तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्वतंत्रता के बाद भी राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही। बिलासपुर के लोगों ने अपने संघर्ष, त्याग और समर्पण के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना को मजबूत किया और देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान दिया। यह अध्ययन न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी प्रेरणास्रोत है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में राष्ट्रीय चेतना के उदय एवं विकास का ऐतिहासिक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन में यह स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय चेतना केवल राजनीतिक आंदोलन का परिणाम नहीं थी, बल्कि सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक परिवर्तनों का संयुक्त प्रभाव थी। ब्रिटिश औपनिवेशिक नीतियों के विरुद्ध उत्पन्न असंतोष, शिक्षा का प्रसार, सामाजिक सुधार आंदोलनों तथा भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रभाव ने बिलासपुर क्षेत्र में राष्ट्रवाद की भावना को विकसित किया। यह शोध-पत्र 19वीं शताब्दी से लेकर स्वतंत्रता प्राप्ति तक के विभिन्न चरणों का विश्लेषण करता है।
keywords:
राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय चेतना का उदय, स्वतंत्रता .............................इत्यादि।
Pages: 123-125 | 22 View | 2 Download
How to Cite this Article:
डॉ. रश्मि सोनी. राष्ट्रीय चेतना का विकासः एक अध्ययन (बिलासपुर जिले के सन्दर्भ में). Int. J Adv. Std. & Growth Eval. 2026; 5(3):123-125,