Journal: Int. J Adv. Std. & Growth Eval.
Mail: allstudy.paper@gmail.com
Contact: +91-9650866419
Impact factor (QJIF): 8.4 E-ISSN: 2583-6528
INTERNATIONAL JOURNAL OF ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION
VOL.: 4 ISSUE.: 7(July 2025)
Author(s): दीपिका कुमावत एंव डॉ.प्रमिला दुबे
Abstract:
भाषा कुशलता शैक्षिक सफलता का महत्वपूर्ण घटक है जो कि व्यक्तिगत विकास एवं शैक्षिक प्रदर्शन को प्रभावी करता है विशेषत: भारत जैसे बहुभाषी देश में। वैश्वीकृत दुनिया में जहां शिक्षा, व्यवस्था एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अंग्रेजी एक भाषा के रूप में कार्य करती है वहीं अंग्रेजी में प्रभावी तरीके से संवाद करने की क्षमता का महत्व निरंतर बढ़ रहा है,इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2019 में राजकीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्थानांतरित किए जाने का सराहनीय प्रयास किया गया जिसके अंतर्गत महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय का जन्म हुआ। प्रस्तुत अध्ययन महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय के कक्षा 9 के विद्यार्थियों की भाषा कुशलता के विकास पर केंद्रित है इसमें भाषिक क्षमता में योगदान देने वाले कारकों का वर्णन किया गया है।भाषा कुशलता का विकास शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विषय है विशेष रूप से महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों के विद्यार्थियों के संदर्भ में भाषा केवल एक माध्यम नहीं अपितु सोचने,समझने तथा विचार करने तथा भावी प्रतियोगी वातावरण हेतु तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है।
keywords:
Pages: 167-170 | 2 View | 0 Download
How to Cite this Article:
दीपिका कुमावत एंव डॉ.प्रमिला दुबे. भाषा कुशलता का विकास: महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों के विद्यार्थियो के संदर्भ में अध्ययन. Int. J Adv. Std. & Growth Eval. 2025; 4(7):167-170,