Journal: Int. J Adv. Std. & Growth Eval.

Mail: allstudy.paper@gmail.com

Contact: +91-9650866419

INTERNATIONAL JOURNAL OF
ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION

Impact factor (QJIF): 8.4  E-ISSN: 2583-6528


Multidisciplinary
Refereed Journal
Peer Reviewed Journal

INTERNATIONAL JOURNAL OF ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION


VOL.: 4 ISSUE.: 10(October 2025)

बिलासपुर जिले में मिशन की गतिविधियां


Author(s): डॉ. रश्मि सोनी


Abstract:

छत्तीसगढ़ में डिसाइपल चर्च ऑफ क्राइस्ट का कार्य बिलासपुर से ही प्रारंभ हुआ। इस सोसायटी के अंतर्गत भारत में धर्म प्रचार के लिए, मुख्यतः शिक्षा संबंधी प्रचार के लिए, मिशनरी भारत वर्ष भेजे गये । सन् 1882 में इनका भारत आगमन हुआ तथा उन्होंनें मध्य प्रदेश के हरदा नामक स्थान में अपना मिशन केन्द्र स्थापित किया। हरदा के पश्चात् जबलपुर में इनके द्वारा एक बाइबिल स्कूल की स्थापना की गई । कुछ समय के पश्चात् जबलपुर डिसाइपल चर्च ऑफ क्राइस्ट का मुख्यालय बन गया। सन् 1883 में इसी सोसायटी द्वारा भेजे गये मिशनरियों का एक दूसरा दल भारत आया जिसनें महोबी, कुलपहाड़ पासी आदि स्थानों में अपने मिशन केन्द्रों की स्थापना की। अकाल के समय लोग अपने बच्चों को मिशन केन्द्रों के पास छोड़ जाया करते थे। कुछ इन अनाथ केन्द्रों में इन बच्चों की परवरिश के साथ-साथ धर्म परिवर्तन भी होता था। इस मिशन के द्वारा लड़िकिया तथा लड़कों के लिए अलग अलग पाठशाला की भी स्थापना की गई। शिक्षा के प्रसार के साथ ही स्कूलों की संख्या में वृद्धि की जाती रही । प्रायमरी स्कूल मिडिल स्कूल, तथा मिडिल स्कूल हाई स्कूल में परिवर्तित होता चला गया।

keywords:

Pages: 153-156     |    3 View     |    0 Download

How to Cite this Article:

डॉ. रश्मि सोनी. बिलासपुर जिले में मिशन की गतिविधियां. Int. J Adv. Std. & Growth Eval. 2025; 4(10):153-156,