Journal: Int. J Adv. Std. & Growth Eval.

Mail: allstudy.paper@gmail.com

Contact: +91-9650866419

INTERNATIONAL JOURNAL OF
ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION

Impact factor (QJIF): 8.4  E-ISSN: 2583-6528


Multidisciplinary
Refereed Journal
Peer Reviewed Journal

INTERNATIONAL JOURNAL OF ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION


VOL.: 4 ISSUE.: 10(October 2025)

गोड्डा जिला अंतर्गत मौसम पूर्वानुमान सह कृषि परामर्श सेवा तंत्र की अद्यतन स्थिति


Author(s): श्री रजनीश प्रसाद राजेश, डॉ. रविशंकर, डॉ. कृपाण घोष एवं डॉ. अंजनी कुमार


Abstract:

वर्तमान मौसम और पूर्व मौसम की स्थिति का मूल्याडकन करते हुए आने वाले समय में संभावित मौसम के बारे में पहले से हीं जानकारी प्रदान करना हीं मौसम पूर्वानुमान है। प्रतिकूल मौसम में कृषि से जुड़े विभिन्न हितधारकों के लिए फसल रणनीतियों के अग्रिम योजना बनाने में मौसम पूर्वानुमान अत्यंत उपयोगी है। ऐसे समय जब देश के अधिकांश किसान अनियमित मौसम की स्थिति और जलवायु परिवर्तन की परिस्थिति के दबाव में हैं, संथाल परगना झारखंड के गोड्डा जिले के कुछ किसानों के पास बताने के लिए अपनी एक अलग हीं कहानी है। 45 वर्षीय किसान श्री कैलाश महतो, ग्राम हिजुकिता, ने मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवा का लाभ लेते हुए 25 हजार रुपये मूल्य की ओल की फसल (जो उस समय खेत में परिपक्व अवस्था में थी) को भारी वर्षा के पूर्वानुमान सन्देश को देखते हुए जल निकासी का उचित प्रबंध करने की सलाह समय पर मिलने के कारण होने वाले नुकसान से बचा लिया। जबकि बड़ा पुरो गांव की रहने वाली महिला किसान सुश्री सुशीला किस्कू की कहानी भी बहुत अलग नहीं है, जिन्होंने अपने तीन एकड़ धान के खेत में एक सिंचाई की लागत लगभग 3000 रुपये बचाई। ये सभी किसान गोड्डा जिले के लगभग 18000 किसानों के व्हाट्स एप्प समूह से संबंधित हैं, जो क्षेत्र में प्रखंडवार मौसम पूर्वानुमान और संबंधित कृषि-परामर्श सेवा तंत्र को मापने के लिए विकसित किये गए दृष्टिकोण का एक अभिनव हिस्सा हैं।

keywords:

Pages: 81-84     |    2 View     |    0 Download

How to Cite this Article:

श्री रजनीश प्रसाद राजेश, डॉ. रविशंकर, डॉ. कृपाण घोष एवं डॉ. अंजनी कुमार. गोड्डा जिला अंतर्गत मौसम पूर्वानुमान सह कृषि परामर्श सेवा तंत्र की अद्यतन स्थिति. Int. J Adv. Std. & Growth Eval. 2025; 4(10):81-84,