Journal: Int. J Adv. Std. & Growth Eval.

Mail: allstudy.paper@gmail.com

Contact: +91-9650866419

INTERNATIONAL JOURNAL OF
ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION

Impact factor (QJIF): 8.4  E-ISSN: 2583-6528


Multidisciplinary
Refereed Journal
Peer Reviewed Journal

INTERNATIONAL JOURNAL OF ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION


VOL.: 2 ISSUE.: 8(August 2023)

स्वतंत्रता सेनानी एवं एक आदर्श सांसद: रेशमलाल जांगड़े


Author(s): प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले


Abstract:

"बन गए जो छत्तीसगढ़ के कर्मठ, अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक, नेता थे सदा आत्म स्वाभिमानी।" उक्त पंक्ति के परिचायक स्वतंत्रता सेनानी रेशमलाल जांगड़े छत्तीसगढ़ में जिला बलौदाबाजार के गांव परसाडीह में 15 फरवरी सन 1925 को जन्म लिए। देश के प्रथम सांसद श्री रेशमलाल जांगड़े सही मायने में स्वतंत्रता सेनानी एवं कर्मठ सांसद ने भारत के नक्शे में जन्म ग्राम को राष्ट्रीय पहचान दिलाया। आप छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर से स्नातक के उपरांत विधि महाविद्यालय नागपुर से सन 1949 में विधि स्नातक की । 12 अगस्त 1942 को आपको गिरफ्तार कर 15 दिन तक जेल में रखा गया। नाबालिक होने के कारण पूर्व के आंदोलनों में आपको गिरफ्तार नहीं किया गया। आप सांसद एवं विधायक भी बने। आपकी अनेक उपलब्धियां हैं। सन 1939 तक सतनामी आश्रम रामजी बाड़ा फाफाडीह के लिए दान एकत्रित किए। सन 1956 से 1968 तक छत्तीसगढ़ भातृ संघ के उपाध्यक्ष रहे,और स्वर्गीय खूबचंद बघेल के नेतृत्व में संगठनात्मक कार्य किए। महाकौशल सतनामी नवयुवक संघ के संस्थापक सदस्य थे।आप सतनामी समाज में न्याय,समता एवं विकास कार्य के लिए सामाजिक संगठन के माध्यम से अनेकों रचनात्मक कार्य किए। 1989 में विश्व प्रसिद्ध सतनाम धाम गिरौदपुरी में जलाशय निर्माण में आपका विशेष सहयोग रहा। 1991 में सतनाम मेला समिति के अध्यक्ष मनोनित हुए। आपने छात्र जीवन से मृत्युपर्यंत छुआछुत,गौ हत्या प्रतिबंध,महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं सामाजिक सद्भाव के लिए अनवरत कार्य किया। आप फौजदारी मामले के प्रसिद्ध अधिवक्ता थे। विभिन्न न्यायालयों में आपने निर्धनों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान किया करते थे। संसद के 60 वीं वर्षगांठ पर देश के प्रथम सांसद के रूप में तत्कालीन राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति,लोकसभा अध्यक्ष व दोनों सदनों के द्वारा 13 मई 2012 को आपको आदर्श सांसद का सम्मान मिला। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आपको दलित चेतना के लिए "गुरु घासीदास सम्मान"वर्ष 2005-06 में प्रदान किया गया। 11 अगस्त 2014 को रायपुर के एक निजी अस्पताल में आपने अपना स्थूल शरीर परित्याग किया और परि निर्वाण को प्राप्त किए। सच मायने में आप एक लोकप्रिय जन नेता और आदर्श सांसद थे।

keywords:

Pages: 95-99     |    3 View     |    0 Download

How to Cite this Article:

प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले. स्वतंत्रता सेनानी एवं एक आदर्श सांसद: रेशमलाल जांगड़े. Int. J Adv. Std. & Growth Eval. 2023; 2(8):95-99,