Journal: Int. J Adv. Std. & Growth Eval.

Mail: allstudy.paper@gmail.com

Contact: +91-9650866419

INTERNATIONAL JOURNAL OF
ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION

Impact factor (QJIF): 8.4  E-ISSN: 2583-6528


Multidisciplinary
Refereed Journal
Peer Reviewed Journal

INTERNATIONAL JOURNAL OF ADVANCE STUDIES AND GROWTH EVALUATION


VOL.: 2 ISSUE.: 12(December 2023)

महाविद्यालय में अध्ययनरत युवाओं में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रति जागरूकता का परीक्षण: एक अध्ययन


Author(s): डॉ. महेन्द्र त्रिपाठी


Abstract:

प्रस्तुत अध्ययन में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रति जनजागरुकता का अध्ययन करने का प्रयास किया गया है । प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का प्रमुख उद्देश्य भारत के युवाओं के बेहतर जीवन जीने योग्य उनकी शिक्षा और रुचि के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करते हुए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में उनका सहयोगी बनना है जिससे राष्ट्र के आर्थिक उत्पादकता में उनकी उत्पादकता सुनिश्चित हो सके। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के युवाओं में किया गया यह अध्ययन इस योजना के और अधिक प्रचार प्रसार और सुलभ बनाए जाने को उद्घाटित करता है । अध्ययन में दो तिहाई उत्तरदाता यह मानते हैं कि कौशल विकास की योजनाओं से देश की बेरोजगार युवा आबादी को नियोजित होने में अधिक सफलता प्राप्त होती है और इससे जनांकिकीय लाभांश का बेहतर लाभ उठाया जा सकता है । 80% युवाओं का मानना है कि किसी व्यावसायिक कोर्स के प्रशिक्षण से व्यक्ति की आय में वृद्धि होती है परंतु केवल 58% युवा विद्यार्थी ही यह बता पा रहे हैं कि उनके यहाँ यह योजना संचालित है। यह योजना पूरे राज्य और भदोही में भी क्रियान्वित हो रही है। 85.2% विद्यार्थी यह स्वीकार करते हैं कि अध्ययन के साथ साथ विद्यार्थियों को कोई न कोई कौशल विकास का ज्ञान प्रदान करना आवश्यक है । एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी प्राप्त हुआ कि लगभग 46% विद्यार्थियों को कौशल विकास कोर्स की जानकारी अपने वर्तमान महाविद्यालय के प्राध्यापकों से प्राप्त हुई जबकि पूर्व के अध्ययन किये हुये इन्टर कॉलेज से जानकारी प्राप्त होने की बात मात्र 10% विद्यार्थी ही स्वीकार करते हैं । यह एक निराशाजनक तथ्य है। एक ऐसी समेकित अनलाइन प्रणाली बनाने की आवश्यकता है जिसमें हाई स्कूल में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी का नामांकन हो और उसको प्राप्त होने वाली कौशल विकास कोर्स की भी जानकारी अद्यतन होनी चाहिए ।ग्रामीण भारत की बुनियादी लोकतान्त्रिक इकाई पंचायती राज संस्थाओं की सहभागिता सभी युवाओं को कौशल विकास कोर्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने में बहुत प्रभावी हो सकती है ।

keywords:

Pages: 44-54     |    2 View     |    0 Download

How to Cite this Article:

डॉ. महेन्द्र त्रिपाठी. महाविद्यालय में अध्ययनरत युवाओं में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रति जागरूकता का परीक्षण: एक अध्ययन. Int. J Adv. Std. & Growth Eval. 2023; 2(12):44-54,